Monday, September 3, 2007

पुकार

हे मानुष, तू किसे पुकारता,
तू झुलसता जा , करहाता जा, झुकता जा,
पर कौन सुन रहा है तेरी पुकार,
कैसे करेगा तू अपने काम साकार,
कैसे देगा तू अपने सपनो को आकार,
तू जो तूफानों को करना चाहता था पार,
पर यह कैसे है मंझधार
अमीर गरीब सब चिन्ता में है डूब,
वाह कुदरत तेरी नीति है ख़ूब,
हे मानुष, तू किसे पुकारता

पुकारना है तो पुकार अपने श्रम को, अपनी शक्ति को,
अपनी सोई हुई संवेदना को जगा,
हाय हाय की रट को मिटा,
अपने कर्त्तव्य को सीने से लगा,
फिर पायेगा तू वो सब, जो तुझे पाना है,
दृर्ढ़ कर तुझे खाली हाथ नहीं जाना है,
तुझे अपना नाम रक्त के कणों से,
धरती पर नहीं, बादलों में लिख जाना है,
यहीं है आज, जमाने की पुकार,
देश की पुकार, और यहीं होनी चाहिए,
तेरी अपनी पुकार

- December '94

4 comments:

Quitter said...

This is great stuff Rumy! I remembered my Hindi course books after reading this :)I liked ur writing shalli!

Unknown said...

hey bhagwan, is zamane mein bhi aise kavi(mera matlab kavayitri) zinda hain?? yakin nahin hota...

:-O

Sandeep said...

Make it more commanding by saying “A Manushya” instead saying “He Maanush”. Tu gyaan de rahi hai it should look commanding. One more thing “Amir–Garib sab chinta me hain dub” it should be “Amir-Garib sab chinta me rahe dub”. Rest is very good.

Deepak said...

great piece of literary work. keep it up.